विदेश की खबरें | एच-1बी वीजा प्रणाली में धोखाधड़ी के प्रयासों में वृद्धि हुई : यूएससीआईएस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में प्रत्येक वर्ष एच-1बी आवेदकों का सफलतापूर्वक चयन करने के लिए बनायी गयी कम्प्यूटरीकृत प्रणाली का दुरुपयोग किया गया है और धोखाधड़ी के प्रयासों में तेजी से वृद्धि हुई है। एक संघीय एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 29 अप्रैल अमेरिका में प्रत्येक वर्ष एच-1बी आवेदकों का सफलतापूर्वक चयन करने के लिए बनायी गयी कम्प्यूटरीकृत प्रणाली का दुरुपयोग किया गया है और धोखाधड़ी के प्रयासों में तेजी से वृद्धि हुई है। एक संघीय एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एच-बी वीजा के तहत अमेरिकी नियोक्ताओं को विशेष व्यवसायों में विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति मिलती है।

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाओं (यूएससीआईएस) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2024 में मिले सबूतों के आधार पर उसने धोखाधड़ी की व्यापक जांच की।

यूएससीआईएस ने कहा कि वह आपराधिक मुकदमा चलाने की कार्यवाही शुरू करने की प्रक्रिया में है।

उसने कहा, ‘‘एच-1बी कार्यक्रम हमारे देश की आव्रजन प्रणाली तथा अर्थव्यवस्था का आवश्यक हिस्सा है तथा यूएससीआईएस कानून लागू करने तथा अमेरिकी श्रम बाजार की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

उसने कहा, ‘‘हम एच-1 बी के आधुनिकीकरण नियम पर काम कर रहे हैं जिससे एच-1 बी पंजीकरण प्रणाली में धोखाधड़ी तथा उसके दुरुपयोग की आशंका कम करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को मजबूत किया जाएगा।’’

एच-1 बी वीजा के खिलाफ अभियान चला रहे ‘यूएस टेक वर्कर्स’ समूह ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से इस तरह की धोखाधड़ी के बारे में आगाह कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड