विदेश की खबरें | फ्रांस : किशोर की मौत के बाद लगातार पांचवीं रात हिंसा जारी रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने रविवार तड़के 719 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार रात को प्रदर्शन शुरू होने के बाद से अब तक पुलिस ने 3,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पुलिस ने रविवार तड़के 719 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार रात को प्रदर्शन शुरू होने के बाद से अब तक पुलिस ने 3,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

नैनटेरे के उपनगर में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए 17 वर्षीय नाहेल को शनिवार को अंतिम विदाई दी गई। कब्रिस्तान में शवों को लाए जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे खड़े थे।

गौरतलब है कि मंगलवार को यातायात जांच के दौरान 17 वर्षीय नाहेल की मौत होने की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दो अधिकारी कार की खिड़की के पास खड़े दिख रहे हैं, जिनमें से एक ने चालक पर बंदूक तान रखी है। जैसे ही किशोर आगे बढ़ता है, अधिकारी गोली चला देता है।

इस घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है और लोग काफी आक्रोशित हैं। नाहेल की मौत के बाद पेरिस उपनगर में गुस्सा फूट पड़ा और तेजी से पूरे देश में हिंसा भड़क गई।

उत्तरी पेरिस के निकट प्रदर्शनकारियों ने पटाखे जलाए और बैरिकेड को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

प्रदर्शनकारियों ने देर रात ने उपनगर हे-लेस रोजेज में मेयर के आवास को निशाना बनाया।

प्रदर्शनकारियों ने हाल के दिनों में कई स्कूल, पुलिस स्टेशन, टाउन हॉल और स्टोर में तोड़फोड़ और आगजनी की, लेकिन किसी मेयर के आवास पर हमला करने की यह पहली घटना है।

मेयर विंसेंट जीनब्रून ने कहा कि देर रात करीब डेढ़ बजे हुए हमले में उनकी पत्नी और उनके बच्चे घायल हो गए। जब हमला हुआ उस वक्त उनके परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे और वह टाउन हॉल में हिंसा की निगरानी कर रहे थे।

मेयर ने हिंसा को अस्वीकार्य करार देते हुए सरकार से आपातकाल लागू करने का आग्रह किया।

इस बीच, गृह मंत्रालय ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों ने मार्सेल शहर में हिंसा की। इसने दावा किया कि पिछली रात की तुलना में अब हिंसक घटनाओं में कमी आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड