विदेश की खबरें | फ्रांस: मस्जिद में नमाजी की हत्या के संदिग्ध ने इटली में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्थानीय मीडिया की खबर के मुताबिक, हमलावर ने अपने फोन पर हमले की घटना को रिकॉर्ड किया और सुरक्षा कैमरे की फुटेज में उसे ईशनिंदा करते हुए देखा जा सकता है।
स्थानीय मीडिया की खबर के मुताबिक, हमलावर ने अपने फोन पर हमले की घटना को रिकॉर्ड किया और सुरक्षा कैमरे की फुटेज में उसे ईशनिंदा करते हुए देखा जा सकता है।
फ्रांस के गृह मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि संदिग्ध ने इटली में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया लेकिन इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गयी।
स्थानीय अभियोक्ता अब्देलक्रीम ग्रिनी ने रविवार को बताया कि जांचकर्ता इस संभावना को ध्यान में रख रहे हैं कि यह घटना इस्लाम के प्रति पूर्वाग्रह से जुड़ी है।
उन्होंने बताया, “हम सबसे पहले इसी पर काम कर रहे हैं, लेकिन यह एकमात्र ऐसा मामला नहीं है।”
अभियोक्ता ने बताया कि संदिग्ध 2004 में फ्रांस में पैदा हुआ था और इसी इलाके में रहता था।
उन्होंने बताया कि संदिग्ध का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, “धर्म के आधार पर नस्लवाद और घृणा को फ्रांस में कभी जगह नहीं मिलेगी। धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन नहीं किया जा सकता।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)