जरुरी जानकारी | एफपीआई ने सितंबर में भारतीय बाजारों में 26,517 करोड़ रुपये डाले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर में भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 26,517 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह लगातार दूसरा महीना है जबकि एफपीआई भारतीय बाजारों में शुद्ध लिवाल रहे हैं।

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर में भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 26,517 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह लगातार दूसरा महीना है जबकि एफपीआई भारतीय बाजारों में शुद्ध लिवाल रहे हैं।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने एक से 30 सितंबर के दौरान शेयरों में 13,154 करोड़ रुपये तथा ऋण या बांड बाजार में 13,363 करोड़ रुपये डाले। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 26,517 करोड़ रुपये रहा। इससे पहले अप्रैल में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में 16,459 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष (इक्विटी तकनीकी शोध) श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘ज्यादातर प्रमुख उभरते बाजारों में एफपीआई ने सितंबर माह में पूंजी डाली है। इस दौरान भारत में एफपीआई का प्रवाह सबसे ऊंचा रहा।’’

उन्होंने कहा कि इस दौरान दक्षिण कोरिया के बाजारों में एफपीआई का निवेश 88.4 करोड़ डॉलर, थाइलैंड में 33.8 करोड़ डॉलर और इंडोनेशिया में 30.5 करोड़ डॉलर रहा।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक (शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘मौजूदा रुख से संकेत मिलता है कि एफपीआई अब लघु अवधि की चुनौतियों से आगे देखने लगे हैं और उनका ध्यान वृहद रुख पर है।’’

उन्होंने कहा कि एफपीआई धीरे-धीरे अपना सतर्कता का रुख छोड़ रहे हैं और भारतीय बाजारों के प्रति उनका भरोसा बढ़ रहा है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट