जरुरी जानकारी | एफपीआई ने मार्च में भारतीय इक्विटी में 11,500 करोड़ रुपये का निवेश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय इक्विटी में 11,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसमें अडाणी समूह की कंपनियों में अमेरिका स्थित जीक्यूजी पार्टनर्स के बड़े निवेश का प्रमुख योगदान है।

नयी दिल्ली, 19 मार्च विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय इक्विटी में 11,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसमें अडाणी समूह की कंपनियों में अमेरिका स्थित जीक्यूजी पार्टनर्स के बड़े निवेश का प्रमुख योगदान है।

विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका स्थित बैंकों - सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक - के पतन के बाद आने वाले दिनों में एफपीआई सतर्क रुख अपना सकते हैं।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 17 मार्च तक भारतीय इक्विटी में 11,495 करोड़ रुपये का निवेश किया।

इससे पहले एफपीआई ने फरवरी में 5,294 करोड़ रुपये और जनवरी में 28,852 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी। दिसंबर 2022 में एफपीआई ने शुद्ध रूप से 11,119 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ''इसमें (मार्च में आवक) चार अडाणी शेयरों में जीक्यूजी द्वारा 15,446 करोड़ रुपये का थोक निवेश शामिल है।'' यदि इस निवेश को हटा दें तो एफपीआई द्वारा इक्विटी में जोरदार बिकवाली का संकेत मिलता है।

एफपीआई ने वर्ष 2023 में अबतक इक्विटी में शुद्ध रूप से 22,651 करोड़ रुपये की बिकवाली की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट