जरुरी जानकारी | एफपीआई ने जुलाई में अबतक शेयरों में 30,600 करोड़ रुपये डाले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय शेयर बाजारों में निवेश का सिलसिला लगातार जारी है। जुलाई के पहले पखवाड़े में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से 30,600 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। देश की मजबूत आर्थिक वृद्धि तथा कंपनियों के तिमाही नतीजे बेहतर रहने के बीच भारतीय बाजारों के प्रति एफपीआई का आकर्षण कायम है।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय शेयर बाजारों में निवेश का सिलसिला लगातार जारी है। जुलाई के पहले पखवाड़े में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से 30,600 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। देश की मजबूत आर्थिक वृद्धि तथा कंपनियों के तिमाही नतीजे बेहतर रहने के बीच भारतीय बाजारों के प्रति एफपीआई का आकर्षण कायम है।

यदि एफपीआई का यही रुख जारी रहता है, तो जुलाई में शेयरों में में उनके निवेश का आंकड़ा मई और जून को पार कर सकता है। विदेशी निवेशकों ने मई में शेयरों में 43,838 करोड़ रुपये और जून में 47,148 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल अबतक शेयर बाजारों में एफपीआई का निवेश 1.07 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

बाजार विश्लेषकों का मानना ​​है कि भारतीय शेयरों में एफपीआई प्रवाह का परिदृश्य सकारात्मक बना हुआ है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘चिंता की बात सिर्फ बढ़ता मूल्यांकन है। चीन में मूल्यांकन अब भारत की तुलना अधिक आकर्षक है। ऐसे में एफपीआई ‘चीन में बेचो, भारत में खरीदो’ नीति पर ज्यादा समय तक टिके नहीं रह सकते।’’

आंकड़ों के अनुसार, इस महीने अबतक यानी 14 जुलाई तक एफपीआई ने भारतीय शेयरों में 30,660 करोड़ रुपये डाले हैं। भारतीय शेयर बाजारों में उनके निवेश का सिलसिला मार्च से जारी है।

मार्च से पहले, विदेशी निवेशकों ने जनवरी और फरवरी में शेयरों से सामूहिक रूप से 34,626 करोड़ रुपये निकाले थे।

समीक्षाधीन अवधि में विदेशी निवेशकों ने शेयरों के अलावा भारतीय ऋण या बॉन्ड बाजार में भी 1,076 करोड़ रुपये डाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट