जरुरी जानकारी | एफपीआई ने अगस्त में पांच कारोबारी सत्रों में भारतीय बाजारों में 1,210 करोड़ रुपये डाले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अगस्त के पहले पांच कारोबारी सत्रों में भारतीय बाजारों में 1,210 करोड़ रुपये डाले हैं।

नयी दिल्ली, आठ अगस्त विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अगस्त के पहले पांच कारोबारी सत्रों में भारतीय बाजारों में 1,210 करोड़ रुपये डाले हैं।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, दो से छह अगस्त के दौरान एफपीआई ने शेयरों में 975 करोड़ रुपये का निवेश किया है। ऋण या बांड बाजार में उनका निवेश 235 करोड़ रुपये रहा है। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 1,210 करोड़ रुपये रहा है।

जुलाई में एफपीआई ने 7,273 करोड़ रुपये की निकासी की थी।

कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष, इक्विटी तकनीकी शोध श्रीकान्त चौहान ने कहा, ‘बाजाार कई घरेलू संकेतकों मसलन पीएमआई में सुधर, सीएमआईई सर्वे में बेरोजगारी दर में कमी तथा जीएसटी संग्रह में सुधार से उत्साहित है। हालांकि, महामारी की तीसरी लहर को लेकर वैश्विक बाजारों में चिंता है।’’

हालांकि, मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि इन आंकड़ों से अभी रुख में बदलाव को कोई संकेत नहीं मिलता।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ऊंचे मूल्यांकन, तेल कीमतों में तेजी, डॉलर में मजबूती की वजह से एफपीआई भारतीय शेयरों से दूरी बना रहे हैं। बाजार अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर है। ऐसे में एफपीआई नियमित अंतराल पर मुनाफा भी काट रहे हैं। ’’

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, ‘‘एफपीआई के लौटने से बड़ी कंपनियों के शेयरों की मांग बढ़ी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट