जरुरी जानकारी | एफपीआई का भारतीय शेयरों में निवेश मार्च तिमाही में 11 प्रतिशत घटकर 542 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का निवेश 2023 की मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत घटकर 542 अरब डॉलर रह गया है।

नयी दिल्ली, 17 मई भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का निवेश 2023 की मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत घटकर 542 अरब डॉलर रह गया है।

मॉर्निंगस्टार की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

जनवरी-मार्च, 2022 में भारतीय शेयर बाजार में एफपीआई का निवेश 612 अरब डॉलर था।

तिमाही आधार पर भारतीय शेयर बाजार में एफपीआई का निवेश सात प्रतिशत घटा है। अक्टूबर-दिसंबर, 2022 में यह 584 अरब डॉलर रहा था।

इससे पिछली लगातार तीन तिमाहियों में भारतीय शेयर बाजारों में उनका निवेश बढ़ा था। इसके साथ ही भारतीय शेयरों में एफपीआई का बाजार पूंजीकरण मार्च, 2022 के 17.8 प्रतिशत से घटकर 17.3 प्रतिशत रह गया है।

वित्त वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड धनराशि निकालने के बाद, एफपीआई ने पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में भी अपनी बिकवाली जारी रखी। विश्व स्तर पर केंद्रीय बैंकों द्वारा आक्रामक तरीके से ब्याज दरें बढ़ाए जाने के बीच एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार से 37,631 करोड़ रुपये निकाले।

वर्ष 1993 में विदेशी निवेश की शुरुआत के बाद से, यह पहली बार है जब एफपीआई दो वित्त वर्षों के लिए लगातार बिकवाल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड