देश की खबरें | धनबाद में नाबालिग छात्रा को चार युवकों ने इमारत की छत से धक्का दिया, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के धनबाद जिले में चार युवकों ने 16 साल की एक छात्रा को कथित तौर पर चार मंजिला अपार्टमेंट की छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे इस घटना में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

धनबाद, 16 फरवरी झारखंड के धनबाद जिले में चार युवकों ने 16 साल की एक छात्रा को कथित तौर पर चार मंजिला अपार्टमेंट की छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे इस घटना में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने एक ही अपार्टमेंट में रहने वाले दो नामजद आरोपियों सहित चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है ।

उन्होंने बताया कि चारों में से एक युवक पीड़िता के साथ बातचीत करता था और यह उसकी मां को पसंद नहीं था । महिला ने अपनी बेटी को युवक के साथ बातचीत करने से रोका था ।

पुलिस ने बताया कि घटना धनबाद में बरवाड़ा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ इलाके में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे से छह बजे के बीच हुई।

पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडे ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर बुधवार की रात दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

किशोरी धनबाद के एक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि अपार्टमेंट में ही रहने वाला एक लड़का उनकी बेटी से जबरन बात करता रहता था और वह उसका सीनियर था।

महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी को इसके लिये डांटा था और भविष्य में उस लड़के के साथ बातचीत नहीं करने के लिये कहा था ।

पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम को लड़के को उसके एक दोस्त के साथ अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर देखा गया था।

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि छत पर एक कुर्सी भी मिली है, वहां कुर्सी कौन लाया और छत पर कितने लोग मौजूद थे इसकी जांच की जा रही है।

जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने कहा कि समिति भी मामले की जांच कर रही है।

सं इन्दु रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड