देश की खबरें | चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार, पकड़ा गया आरोपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली में चार साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने वाला आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र का सत्यापन किया जा रहा है कि क्या वह नाबालिग है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच नवंबर बाहरी दिल्ली में चार साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने वाला आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र का सत्यापन किया जा रहा है कि क्या वह नाबालिग है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात बच्ची अपनी मां के साथ मंदिर गयी थी। मां जब अंदर प्रार्थना कर रही थी, तब बच्ची मंदिर के बाहर खेलने लगी, इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी उसे सुनसान जगह ले गया और वहां उसने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया और फिर उसे मंदिर के बाहर छोड़ गया।

यह भी पढ़े | Delhi: राजधानी के GB Road के एक दूकान में आग लगी, 8 फायर टेंडर्स आग बुझाने में जुटीं.

मामले की जानकारी होने पर बच्ची की मां ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार बच्ची का मेडिकल परीक्षण किया गया जिसके बाद यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | Chhattisgarh: रंग लाई CM भूपेश बघेल की मेहनत, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मजबूत हुई राज्य की अर्थव्यवस्था.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी को पकड़ लिया गया।

एक अन्य घटना में पुलिस ने बताया कि उत्तरी दिल्ली में मंगलवार को छह साल की बच्ची से 52 साल के एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया। यह घटना उस वक्त हुई जब लड़की पार्क के पास खेलने गयी थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी उसे खिलौने का लालच देकर अपने घर ले गया और वहां उसने कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार घर लौटकर लड़की ने अपनी चाची को इस बारे में बताया।

अधिकारी के अनुसार बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर बतायी गयी है।

पुलिस के अनुसार परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और पॉक्सो की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी