देश की खबरें | तेंदुए के हमले में चार साल की बच्ची की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पौड़ी जिले में एक आदमखोर तेंदुए के हमले में चार साल की बच्ची की मौत हो गयी है।

कोटद्वार (उत्तराखंड), 11 अप्रैल पौड़ी जिले में एक आदमखोर तेंदुए के हमले में चार साल की बच्ची की मौत हो गयी है।

घटना दुगड्डा ब्लॉक में दुगड्डा बाजार से लगभग आधा किलोमीटर दूर गोदी बड़ी गांव में हुई जहां तेंदुए ने अन्य बच्चों के साथ खेल रही बच्ची पर हमला कर दिया । उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

वन विभाग ने गांव में गश्त शुरू कर दी है और तेंदुए को ट्रैक करने के लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं।

लैंसडाउन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के रेंजर किशोर नौटियाल ने बताया कि चार वर्षीय आकांक्षा डबराल उर्फ माही शनिवार शाम साढे छह बजे गांव के निकट सड़क पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी जबकि उनके परिजन भी थोडी ही दूरी पर थे ।

घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक आकांक्षा पर झपट्टा मारा और उसे खींचते हुए लगभग 200 मीटर अंदर झाड़ियों में ले गया । परिजनों के पीछा करने पर तेंदुआ उसे छोड़ गया । गंभीर रूप से घायल बालिका को परिजन अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गयी ।

लैंसडाउन के प्रभागीय वन अधिकारी दीपक सिंह ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ पिंजरा लगाने के आदेश दिए हैं । उन्होंने कहा कि परिजनों को निर्धारित राहत राशि दी जा रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट