नीदरलैंड, ब्रिटेन से आए चार यात्री संक्रमित, नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया

नीदरलैंड और ब्रिटेन से दिल्ली आए चार यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और अब उनके नमूनों का जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित हैं या नहीं.

कोविड-19 टेस्ट (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 1 दिसंबर : नीदरलैंड और ब्रिटेन से दिल्ली आए चार यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और अब उनके नमूनों का जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित हैं या नहीं. सूत्रों ने बताया कि इन सभी को लोकनायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में, संक्रमितों के लिए आरक्षित वार्ड में पृथक रखा गया है. सूत्र ने कहा, ‘‘ एम्स्टर्डम और लंदन से आने वाले चार विमान 1,013 यात्रियों के साथ रात 12 बजे से सुबह छह बजे के बीच इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे. इन यात्रियों में से चार संक्रमित पाए गए हैं.’’

उन्होंने बताया कि ये सभी भारतीय नागरिक हैं. केन्द्र के अनुसार, जोखिम वाले देशों की सूची में यूरोपीय देश, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, इज़राइल और हांगकांग शामिल हैं. इस सूची में शामिल देशों से भारत आने वाले लोगों को मंगलवार आधी रात से अतिरिक्त नियमों का पालन करना होगा. यह भी पढ़ें : Cyclone Jawad: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट- आ रहा चक्रवाती तूफान ‘जवाद’, इन राज्यों के लिए बजी खतरे की घंटी

नए नियमों के तहत, ‘‘उच्च जोखिम वाले’’ देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य है और जांच के नतीजे आने पर ही उन्हें हवाई अड्डे से बाहर जाने दिया जाएगा. साथ ही, अन्य देशों से उड़ानों से आने वाले यात्रियों में से पांच प्रतिशत की जांच की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Bay Oval Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

LPG संकट के बीच संजय राउत ने BJP को घेरा, मिठी नदी का फोटो पोस्ट कर कहा- नाले में मिला 'दुनिया का सबसे बड़ा गैस भंडार'; मुंबई मेयर रितु तावड़े ने किया पलटवार

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Stats And Preview: पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

New Zealand vs South Africa 1st T20I Match Live Streaming In India: कल न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

\