देश की खबरें | महाराष्ट्र के नासिक में टावर वैगन की चपेट में आने से चार ट्रैकमैन की मौत, तीन कर्मचारी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले में सोमवार को एक टावर वैगन की चपेट में आने से रेलवे के चार ट्रैकमैन की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नासिक, 13 फरवरी महाराष्ट्र के नासिक जिले में सोमवार को एक टावर वैगन की चपेट में आने से रेलवे के चार ट्रैकमैन की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

टावर वैगन का उपयोग विद्युतीकृत खंडों में ओवरहेड उपकरण के रखरखाव के लिए किया जाता है।

अधिकारियों ने कहा कि घटना मध्य रेलवे के लासलगांव और उगांव स्टेशनों के बीच सुबह करीब पौने छह बजे हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रैकमैन काम कर रहे थे कि तभी वे गलत दिशा से आए टावर वैगन की चपेट में आ गए। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद लासलगांव पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि वैगन चालक को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने कहा कि चारों कर्मचारियों को लासलगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान संतोष भाऊराव केदारे (38), दिनेश सहदू दराडे (35), कृष्ण आत्माराम अहिरे (40) और संतोष सुखदेव शिरसाठ (38) के रूप में हुई है।

बाद में, नाराज रेल कर्मचारियों ने लासलगांव रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया और दावा किया कि दुर्घटना के तीन घंटे बाद भी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने मनमाड-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदावरी एक्सप्रेस को करीब 10 मिनट तक रोके रखा।

प्रदर्शनकारियों को भुसावल मंडल रेल प्रबंधक एसएस केडिया ने शांत कराया जिन्होंने तीन कर्मचारियों को निलंबित करने की घोषणा की, साथ ही मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 50,000 रुपये और आगामी दिनों में प्रत्येक पीड़ित के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

केडिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लासलगांव और उगांव के बीच रखरखाव योजना के तहत दो मशीन काम कर रही थीं। कुछ गैंगमैन (ट्रैकमैन) पहले से ही पटरी पर काम कर रहे थे। एक टावर वैगन की चपेट में आने से उनकी जान चली गई, क्योंकि उन्हें समय पर चेतावनी नहीं मिली।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मृतकों के एक आश्रित को जल्द रेलवे में नौकरी दी जाएगी। सभी पेंशन और बकाये का भुगतान जल्द किया जाएगा। घटना के संबंध में तीन लोगों को निलंबित कर दिया गया है। उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट