देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, दो सैनिक शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को मुठभेड़ में कम से कम चार आतंकवादी मारे गए और दो सैनिक शहीद हो गये। जिले में दो जगहों पर मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, छह जुलाई जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को मुठभेड़ में कम से कम चार आतंकवादी मारे गए और दो सैनिक शहीद हो गये। जिले में दो जगहों पर मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किए जाने के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में अब तक चार आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल की ड्रोन फुटेज में चार शव पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन गोलीबारी अब भी जारी रहने के कारण शव अभी बरामद नहीं किये जा सके हैं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ जारी है।

मुठभेड़ स्थल का दौरा करने वाले कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) वी.के. बिरधी ने कहा कि अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ शव (आतंकवादियों के) देखे गए हैं, लेकिन मुठभेड़ अभी समाप्त नहीं हुई है।’’

बिरधी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक नहीं बल्कि जिले के अंदरूनी इलाकों में है।

इससे पहले, अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले के मोडरगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों अभियान जारी हैं और सुरक्षा बलों ने संबंधित इलाकों की कड़ी घेराबंदी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी