जरुरी जानकारी | कारोबार सुगमता सुधारों के बाद चार राज्यों को 5,034 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज जुटाने की अनुमति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने कारोबार सुगमता सुधारों को पूरा करने के बाद चार राज्यों...असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब को 5,034 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज जुटाने की मंजूरी दी है।

नयी दिल्ली, छह फरवरी वित्त मंत्रालय ने कारोबार सुगमता सुधारों को पूरा करने के बाद चार राज्यों...असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब को 5,034 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज जुटाने की मंजूरी दी है।

मंत्रालय ने शनिवार को बयान में कहा कि चारों राज्यों असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब ने वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा तय ‘कारोबार सुगमता सुधारों’ को आगे बढ़ाया है। ऐसे में ये राज्य अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने के पात्र हो गए हैं। इन राज्यों को खुले बाजार से 5,034 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज जुटाने की अनुमति दी गई है।

इसके साथ ही अब आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना सहित 12 राज्य कारोबार सुगमता सुधारों को पूरा कर चुके हैं।

बयान में कहा गया है कि कारोबार सुगमता सुधारों को पूरा करने के बाद इन 12 राज्यों को 28,183 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज जुटाने की अनुमति दी गई है।

कोविड-19 महामारी से पैदा हुई चुनौतियों के मद्देनजर संसाधनों की जरूरत को पूरा करने के लिए सरकार ने पिछले साल मई में राज्यों की कर्ज लेने की सीमा को उनके राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के दो प्रतिशत के बराबर बढ़ा दिया। राज्य इनमें से आधा विशेष कर्ज कुछ नागरिक केंद्रित सुधारों को पूरा कर ले सकते हैं।

चार नागरिक केंद्रित सुधारों में एक देश एक राशन कार्ड का कार्यान्वयन, कारोबार सुगमता सुधार, शहरी स्थानीय निकाय सुधार और बिजली क्षेत्र के सुधार शामिल हैं। अब तक 17 राज्य इनमें से कम से एक सुधार को पूरा कर चुके हैं और उन्हें अतिरिक्त कर्ज लेने की अनुमति दी गई है।

मंत्रालय ने कहा कि 12 राज्यों ने एक देश एक राशन कार्ड प्रणाली सुधार को पूरा किया है। 12 राज्यों ने कारोबार सुगमता सुधार और पांच राज्यों ने स्थानीय निकाय सुधार पूरा किया है। दो राज्यों ने बिजली क्षेत्र सुधार पूरा किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\