विदेश की खबरें | उत्तर कोरियाई क्षेत्र छोड़कर भागे चार लोग दक्षिण कोरियाई समुद्री सीमा के पास पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सियोल, 24 अक्टूबर (एपी) दक्षिण कोरिया और उत्तरी कोरिया की समुद्री सीमा के पास मंगलवार को लकड़ी की एक छोटी नाव में उत्तर कोरियाई क्षेत्र छोड़कर कर भागे चार लोग पकड़े गए। दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सियोल, 24 अक्टूबर (एपी) दक्षिण कोरिया और उत्तरी कोरिया की समुद्री सीमा के पास मंगलवार को लकड़ी की एक छोटी नाव में उत्तर कोरियाई क्षेत्र छोड़कर कर भागे चार लोग पकड़े गए। दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उत्तर कोरियाई लोगों द्वारा अपना क्षेत्र छोड़कर दक्षिण कोरियाई सीमा में प्रवेश करना दोनों देशों के बीच एक बड़ा मुद्दा रहा है। दक्षिण कोरिया केवल उन लोगों को अपने क्षेत्र में स्वीकार करता है जो उसके यहां पुनर्वास करना चाहते हैं। हालांकि, उत्तर कोरिया का आरोप है कि उसके लोगों को दक्षिण कोरिया में उनकी इच्छा के विरुद्ध रखा जाता है।

तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि मछली पकड़ने वाली एक नाव की सूचना मिलने के बाद तटरक्षक बल के जहाज को वहां जाने पर लकड़ी की एक छोटी नाव मिली। नाव पर सवार चारों लोगों ने खुद को उत्तर कोरियाई बताया।

दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक, उन्होंने दोनों देशों की पूर्वी समुद्री सीमा पर उनकी नाव का पीछा किया तथा तटरक्षक बल के साथ मिलकर चारों लोगों को हिरासत में लिया।

सेना के बयान में कहा गया कि उत्तर कोरियाई लोगों पर भाग कर दक्षिण कोरिया आने का संदेह है। हालांकि, उन्होंने इसका कोई अन्य ब्यौरा नहीं दिया।

दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय ने पुष्टि की कि उत्तर कोरियाई लोगों की जांच चल रही है।

गरीबी और राजनीतिक उत्पीड़न से बचने के लिए 1990 के दशक के उत्तरार्ध में 30,000 से अधिक उत्तर कोरियाई लोग भागकर दक्षिण कोरिया आ गए। उनमें से अधिकतर लोग चीन और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों से होते हुए दक्षिण कोरिया में दाखिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर