देश की खबरें | दिल्ली के रोहिणी में इमारत ढहने के बाद चार लोगों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके में गिरी एक बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत के मलबे से बचावकर्मियों ने बुधवार शाम तीन लोगों को बाहर निकाला। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार जून उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके में गिरी एक बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत के मलबे से बचावकर्मियों ने बुधवार शाम तीन लोगों को बाहर निकाला। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रोहिणी के सेक्टर सात के डी-12 में शाम चार बजे हुई इस घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि विभाग को शाम चार बजकर चार मिनट पर सूचना मिली कि दो मंजिला व्यावसायिक इमारत ढह गई है और मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

कई एजेंसियों की टीम मिलकर बचाव अभियान चला रही हैं।

एक पुलिस सूत्र ने बताया, "अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है। टीम उनके बारे में जानकारी जुटा रही हैं।"

पुलिस ने एक बयान में कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और विभिन्न बचाव एजेंसियों की कई टीमें घटनास्थल पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट