विदेश की खबरें | शिकागो में ट्रेन में चार लोगों की गोली मारकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गोलीबारी की यह घटना शिकागो के फॉरेस्ट पार्क पर ब्लू लाइन ट्रेन पर सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। फॉरेस्ट पार्क शिकागो शहर से लगभग 16 किलोमीटर पश्चिम में स्थित एक उपनगर है।
गोलीबारी की यह घटना शिकागो के फॉरेस्ट पार्क पर ब्लू लाइन ट्रेन पर सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। फॉरेस्ट पार्क शिकागो शहर से लगभग 16 किलोमीटर पश्चिम में स्थित एक उपनगर है।
पुलिस के अनुसार इस घटना के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को 30 वर्षीय व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया।
फॉरेस्ट पार्क के मेयर रोरी होस्किन्स ने कहा कि ऐसा संदेह है कि जिन लोगों को गोली मारी गई उन लोगों ने हमलावर को देखा भी नहीं था।
होस्किन्स ने बताया, ‘‘जब वे सो रहे थे, तब उन्हें गोली मारी गई।’’
कुक काउंटी के चिकित्सकीय परीक्षक कार्यालय ने बताया कि तीन पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। फॅरेस्ट पार्क पुलिस ने कहा कि चारों वयस्क प्रतीत होते हैं।
होस्किन्स ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देकर संदिग्ध हमलावर फरार हो गया लेकिन वीडियो फुटेज की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
अधिकारियों ने उसकी पहचान शिकागो के रन्नी एस. डेविस के रूप में की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)