देश की खबरें | मुंबई में सिलेंडर के गोदाम में आग लगने से चार लोग झुलसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के उपनगर अंधेरी स्थित एलपीजी सिलेंडर के एक गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से चार लोग झुलस गए। आग से आसपास के कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

मुंबई, 10 फरवरी मुंबई के उपनगर अंधेरी स्थित एलपीजी सिलेंडर के एक गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से चार लोग झुलस गए। आग से आसपास के कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी उपनगर के वर्सोवा इलाके में यारी रोड स्थित गोदाम में सिलेंडर फटने से सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर आग लग गई।

निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आग से चार लोग झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी कूपर अस्पताल ले जाया गया। चार घंटे बाद दोपहर डेढ़ बजे आग पर काबू पा लिया गया।

आग से दो लोग 40 प्रतिशत तक झुलस गए जबकि बाकी दो लोग 60 प्रतिशत तक झुलस गए।

अधिकारियों के मुताबिक गोदाम में कई एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे और आग लगने के दौरान उनमें से कई में विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण इलाके में दहशत फैल गयी।

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर और उप मेयर सुहास वाडकर ने घटनास्थल का दौरा किया और घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए कूपर अस्पताल गए।

मेयर ने आसपास के बाशिंदों से भी बातचीत की जिनके मकानों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने अधिकारियों को उचित मुआवजा दिए जाने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd ODI Match Scorecard: राजकोट में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से रौंदा, डेरिल मिशेल ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को दिया 155 रनों का लक्ष्य, मेग लैनिंग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KL Rahul New Milestone: नाबाद शतकीय पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने रचा इतिहास, इस मामले में ग्लेन फिलिप्स को छोड़ा पीछे

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\