देश की खबरें | बांदा में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात एक परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बांदा, 16 अप्रैल उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात एक परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि रविवार सुबह जानकारी मिली कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में चुन्नू कुशवाहा (65), उसकी पत्नी कैलशिया (62), भाभी तिजनिया (76) और पोते प्रियांशु (आठ) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है।

अभिनंदन के मुताबिक, घर में किसी के जबरन घुसने के सबूत नहीं मिले हैं और अब तक की जांच में सामने आया है कि चुन्नू की अपने बेटे बालेंद्र और उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी। यही कारण है कि बालेंद्र की पत्नी पिछले दो साल से अपने मायके में रह रही थी।

अभिनंदन के अनुसार, बालेंद्र भी तीन दिन से घर में नहीं था। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पारिवारिक अनबन की वजह से बालेंद्र ने ही इस वारदात को अंजाम दिया होगा।

अभिनंदन के मुताबिक, पुलिस बालेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट और खोजी कुत्तों के जरिये साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

अभिनंदन के अनुसार, चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\