देश की खबरें | बिहार के नालंदा में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में नालंदा जिले के राजगीर कस्बे में एक ही परिवार के तीन किशोरों समेत कुल चार लोगों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नालंदा, 19 जुलाई बिहार में नालंदा जिले के राजगीर कस्बे में एक ही परिवार के तीन किशोरों समेत कुल चार लोगों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान सोनी देवी (38), उनकी बेटियों दीपा कुमारी (17) और अरीका कुमारी (14) तथा बेटे शिवम कुमार (15) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि राजगीर के पावापुरी जलमंदिर क्षेत्र के पास शुक्रवार शाम यह घटना हुई।

राजगीर के पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार ने कहा, ‘‘पुलिस को सूचना मिली कि एक परिवार के पांच सदस्य अपने किराए के मकान में बेहोश पड़े हैं। हम मौके पर पहुंचे और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई।’’

अधिकारी ने बताया कि महिला के पति धर्मेंद्र कुमार का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि इस घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिवार कथित तौर पर कर्ज में डूबा हुआ था, जिसे साहूकारों द्वारा परेशान किया जा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू