देश की खबरें | फरीदाबाद में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक लड़की पर हमला किया और उसे बचाने आई उसकी मां को चाकू घोंप दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

फरीदाबाद, तीन जुलाई हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक लड़की पर हमला किया और उसे बचाने आई उसकी मां को चाकू घोंप दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी पीड़ित लड़की के घर पहुंचा और उसकी छोटी बहन और पिता पर भी चाकू से वार किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

लड़की के परिवार ने दावा किया कि उसने पहले भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस ने बताया कि हमले में घायल परिवार के चारों सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उसने बताया कि लड़की की बहन की हालत गंभीर है और उसे आईसीयू में रखा गया है।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-58 पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

लड़की के भाई की शिकायत के अनुसार, आरोपी आकाश राजीव कॉलोनी का रहने वाला है और वह कुछ समय से उसकी बहन का पीछा कर रहा था।

सेक्टर-58 थाने के प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने कहा, “हमने आरोपी आकाश और उसके साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में आगे की जांच चल रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा