देश की खबरें | बंगाल के मालदा में दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बृहस्पतिवार को अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मालदा (पश्चिम बंगाल), छह मार्च पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बृहस्पतिवार को अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहली दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे उस समय हुई जब गजोल के हियाघर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-512 पर एक तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा (टोटो) को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया, ‘‘इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।’’

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया गया जबकि घायल की हालत गंभीर बताए जाने पर उसे मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि देवताला क्षेत्र निवासी पीड़ित मछली और सब्जियों का व्यापार करते थे। उन्होंने बताया कि उनके गजोल जाते समय यह दुर्घटना हुई।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान ललित भुइमाली (60), अल्ताफ हुसैन (42) और समसुद्दीन शेख (60) जबकि घायल की पहचान निजामुद्दीन शेख (55) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि रिक्शे को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यहां एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दूसरी दुर्घटना पुराने मालदा के नारायणपुर इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इस दुर्घटना में पत्थरों से लदा एक ट्रक पहले एक उत्खनन मशीन से टकराया और फिर एक कार शोरूम में जा घुसा।

उन्होंने बताया कि कार शोरूम के सुरक्षा कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट