देश की खबरें | अलग अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद जिले के गांव डूमरखा के पास दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी और ट्रक की भिंड़त में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रवाना-टोहाना रोड पर धमतान व कालवन गांव के बीच गत देर रात्रि हुये सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जींद, 25 सितंबर हरियाणा के जींद जिले के गांव डूमरखा के पास दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी और ट्रक की भिंड़त में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रवाना-टोहाना रोड पर धमतान व कालवन गांव के बीच गत देर रात्रि हुये सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि डूमरखा गांव के पास हुये हादसे में मरने वालों की पहचान हरबंस (45) तथा दिलप्रीत (22) की मौत हो गयी ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने सेट किया तीन चौथाई बहुमत का टारगेट.

पुलिस ने बताया कि डूमरखा के निकट तेजर रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में रवाना-टोहाना रोड पर धमतान व कालवन गांव के बीच गत देर रात्रि हुई सड़क दुर्घटना में थ्री-व्हीलर में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | IANS C-Voter Bihar Opinion Poll Survey: बिहार के सत्तारूढ़ गठबंधन को सीमित बहुमत, नीतीश का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं- सर्वे.

जानकारी के अनुसार दोनों की पहचान विमला तथा देवी के रूप में की गयी है। दोनों थ्री-व्हीलर में सवार होकर टोहाना से नरवाना आ रही थी कि कालवन व धमतान गांव के बीच सड़क किनारे गिरे एक पेड़ के साथ थ्री-व्हीलर टकरा गया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी