देश की खबरें | नासिक में राजमार्ग पर अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत और सात घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग दुर्घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नासिक, 22 फरवरी महाराष्ट्र के नासिक जिले में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग दुर्घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मालेगांव तालुका के दरेगांव गांव के पास शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे गलत दिशा से आ रहा एक कंटेनर ट्रक पलट गया और यह एक ऑटो-रिक्शा से टकरा गया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में रिक्शा चालक और दो महिला यात्रियों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि चांदवड के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग के राहुद घाट खंड पर एक अन्य सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक कई वाहनों से टकरा गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई और पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रारंभिक खबर के अनुसार, मुंबई की ओर जा रहे एक ट्रक ने ढलान पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद ये कार तथा ट्रक सहित सात से आठ वाहनों से टकरा गया।

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में कार में मौजूद एक महिला (45) की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा कुछ अन्य को मामूली चोट आई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\