देश की खबरें | इटावा में सड़क हादसे में दो किशोर समेत चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इटावा जिले के उसराहार थाना इलाके में एक सड़क हादसे में दो किशोरों समेत चार लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इटावा (उप्र), 21 फरवरी इटावा जिले के उसराहार थाना इलाके में एक सड़क हादसे में दो किशोरों समेत चार लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुद्रपुर गांव के पास उसराहार सरसई नावर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से यह हादसा हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने कहा, ‘‘दौलतपुर गांव के पांच लोग उसराहार कस्बे के पास एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रुद्रपुर गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पांचों सड़क पर गिर गए।’’

एसएसपी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान आशीष (17), हिमांशु (15), राहुल (22), प्रांशु (15) और रोहित (18) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि आशीष की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई, जबकि हिमांशु, राहुल और रोहित ने सैफई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

वर्मा ने बताया कि प्रांशु का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी