विदेश की खबरें | काबुल में पुलिस को निशाना बनाकर किए गए विस्फोटों में दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस प्रवक्ता फिरदौस फरमार्ज़ ने कहा कि पश्चिमी काबुल में एक पुलिस वाहन से चिपकाये गए एक चुंबकीय बम में विस्फोट से चार लोगों की मौत हो गई और दो नागरिक घायल हो गए।

पुलिस प्रवक्ता फिरदौस फरमार्ज़ ने कहा कि पश्चिमी काबुल में एक पुलिस वाहन से चिपकाये गए एक चुंबकीय बम में विस्फोट से चार लोगों की मौत हो गई और दो नागरिक घायल हो गए।

फरमार्ज़ ने बताया कि दक्षिणी काबुल में भी शनिवार सुबह पुलिस की कार में लगे एक बम के फटने से दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पूर्वी काबुल में एक तीसरा चुंबकीय बम विस्फोट हुआ, लेकिन उसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

स्वास्थ्य मंत्रालय की उप प्रवक्ता माउमा जाफरी ने कहा कि दो विस्फोटों के कारण मारे गए चार लोगों के शव अस्पताल लाए गए जबकि चार घायलों को भी भर्ती कराया गया है।

शहर में कम से कम दो अन्य विस्फोटों की भी खबरें हैं, लेकिन पुलिस ने इसको लेकर तत्काल कोई विवरण नहीं दिया।

इस बीच, शोलगारा जिले के पुलिस प्रमुख आरिफ इकबाली ने कहा कि सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी का वाहन उत्तरी बल्ख प्रांत में सड़क किनारे लगे बम की चपेट में आ गया। इस घटना में अधिकारी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हमले में बल्ख प्रांत के सैन्य अधिकारी मोहम्मद तारिक को निशाना बनाया गया था।

काबुल में हुए हमलों की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने भी नहीं ली है। हालांकि, इस्लामिक स्टेट समूह ने हाल के महीनों में राजधानी में कई हमले किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\