देश की खबरें | मुंबई में 2.2 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन के साथ दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने 2.2 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन के साथ दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, तीन फरवरी मुंबई पुलिस ने 2.2 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन के साथ दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मुंबई में अंधेरी पश्चिम के वर्सोवा में कथित तौर पर 2.04 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि दोनों की पहचान महेंद्र चंद्र सिंह (40) और सैयद मुर्तुजा फहमी (37) के रूप में की।

पुलिस ने कहा कि एक अन्य मामले में 17.40 लाख रुपये की मेफेड्रोन के साथ दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा,''सिंह एक कैटरिंग कंपनी में सामान पहुंचाने का काम करता था। अपराध शाखा के अधिकारियों ने संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली और उसके पास से 2.04 करोड़ रुपये मूल्य की 1.02 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद की। वह यह खेप सैयद को पहुंचाने जा रहा था।''

अधिकारी ने कहा कि सैयद के भाई को ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो’ द्वारा जांच किए जा रहे एक मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस बीच, मुंबई पुलिस की मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ ने गोरेगांव के आरे इलाके से दो नाइजीरियाई नागरिकों को 17.40 लाख रुपये के मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने कथित तौर पर पड़ोसी पालघर जिले के वसई, विरार और नालासोपारा इलाकों में कथित तौर पर मादक पदार्थ की आपूर्ति की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट