देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में अलग-अलग घटनाओं में तीन कांवड़ियों समेत चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर जिले में बृहस्पतिवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में तीन कांवड़ियों समेत चार लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गये।

मुजफ्फरनगर (उप्र), 17 जुलाई मुजफ्फरनगर जिले में बृहस्पतिवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में तीन कांवड़ियों समेत चार लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के खतौली क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास के पास मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर में दो कांवड़ियों राज (18) और विपिन (20) की मौत हो गई। इस घटना में एक महिला समेत तीन अन्य लोग घायल भी हो गये।

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद निवासी राज और विपिन गंगा नदी से जल लेने मोटरसाइकिल से हरिद्वार जा रहे थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी निवासी कांवड़िये रोहित (23) की दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरकाजी थाना क्षेत्र के पुरकाज़ी कस्बे के पास एक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक तीसरी घटना में मध्य प्रदेश निवासी महेश कुमार (38) की आज तड़के दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरकाजी क्षेत्र के सलीमपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई।

थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि महेश कांवड़ियों की खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे सो रहा था। तभी वाहन के चलने पर वह उसकी चपेट में आ गया। उन्होंने कहा कि मृतक कांवड़िया नहीं था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट