देश की खबरें | सड़क हादसे में पूर्व सांसद के भतीजे समेत चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बिलासपुर, 21 मई छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में मैजिक वाहन सवार भुवनेश्वर साहू (36), ओमप्रकाश वर्मा (22), रघुवीर साहू (24) और महेश साहू (40) की मौत हो गई।

महेश साहू बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के पूर्व सांसद लखन लाल साहू का भतीजा था।

तखतपुर थाना के प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार रात बिलासपुर से एक छोटी मालवाहक गाड़ी टाटा मैजिक में सवार होकर सभी चार व्यक्ति करीब के जरहागांव जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि जब वे तखतपुर के करीब पहुंचे तब सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

भारद्वाज ने बताया कि जानकारी मिलने पर घटनास्थल के पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने एक घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी