देश की खबरें | सड़क दुर्घटना में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के पालिया पुलिस थाना अंतर्गत पालिया-निघासन मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में चार साल के एक बच्चे सहित चार व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लखीमपुर खीरी (उप्र), आठ जून जिले के पालिया पुलिस थाना अंतर्गत पालिया-निघासन मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में चार साल के एक बच्चे सहित चार व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय घटी जब पालिया-निघासन मार्ग पर बालाजी मंदिर के पास एक ट्रैक्टर और एक एसयूवी की आमने सामने की टक्कर हुई और इस बीच एक मोटरसाइकिल इन वाहनों से टकरा गई जिससे मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल में आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान जाबिर (38), उसकी पत्नी खुशनुमा (32), इनकी बेटी जन्नत (4) और इनका रिश्तेदार चांद (35) के रूप में हुई है।

जाबिर का परिवार सीतापुर जिले के बिस्वान कस्बे का था, जबकि चांद पालिया क्षेत्र के तिलोकपुर गांव का रहने वाला था।

इस दुर्घटना में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि एसयूवी सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई।

इस हादसे के बाद ट्रैक्टर और एसयूवी के चालक मौके से फरार हो गए। इस मामले में जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड