देश की खबरें | सुलतानपुर में सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के एक गांव में एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सुलतानपुर(उप्र), 19 अगस्त उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के एक गांव में एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि दोस्तपुर थाना क्षेत्र के महनिया गांव में मंगलवार देर रात चार लोग एक महिला को चार पहिया वाहन से फेंककर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बेहोशी हालत में महिला के मिलने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दोस्तपुर थाने में सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है।

दोस्तपुर थाने के सब इंस्पेक्टर सैय्यद नियाजी हुसैन ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 11 बजे एक महिला को बेहोशी हालत में ग्रामीणों ने सड़क के किनारे पड़ा देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

महिला ने होश आने पर बताया कि वह अम्बेडकर नगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता की तहरीर पर अम्बेडकर नगर जिले के कुटिया गांव निवासी रवींद्र, कवींद्र, धर्मेंद्र एवं पंकज के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि वह रात में शौच के लिये निकली थी। चारों लोगों ने उसका अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और उसे एक सुनसान जगह पर फेंक दिया।

सब इंस्पेक्टर नियाजी ने बताया कि पीड़ित महिला का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी