प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या

एडीजी (प्रयागराज जोन) प्रेम प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया कि तुलसीदास केसरवानी (65 वर्ष), उनकी पत्नी किरण केसरवानी (60 वर्ष), बहू प्रियंका (22 वर्ष) और बेटी निहारिका उर्फ गुड़िया (37 वर्ष) की आज दोपहर करीब 3 बजे धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई।

जमात

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), 14 मई शहर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के प्रीतम नगर में बृहस्पतिवार को दिन दहाड़े एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई।

एडीजी (प्रयागराज जोन) प्रेम प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया कि तुलसीदास केसरवानी (65 वर्ष), उनकी पत्नी किरण केसरवानी (60 वर्ष), बहू प्रियंका (22 वर्ष) और बेटी निहारिका उर्फ गुड़िया (37 वर्ष) की आज दोपहर करीब 3 बजे धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई।

एडीजी के मुताबिक, “इस घटना में वादी, तुलसीदास केसरवानी के पुत्र आतिश केसरवानी का कहना है कि वह दोपहर डेढ़ बजे बैंक गए थे और जब वह वापस लौटकर आए तो घर का दरवाजा नहीं खुला। धक्का मारकर दरवाजा खोला और जब घर के भीतर गए तो उन्होंने मकान के भूतल पर दो शव देखा और फिर पहली मंजिल पर गए जहां उन्होंने तीसरा शव देखा।”

प्रेम प्रकाश ने बताया कि बकौल आतिश जब वह नीचे आए तो उन्होंने कूलर की घास से ढका अपने पिता का शव देखा। आतिश ने हत्या का मामला दर्ज कराया है।

एडीजी ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल की लोकेशन, बताए गए घटनाक्रम की जांच की जा रही है, आसपास के हिस्ट्रीशीटरों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना में तेज धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कल होगा जिसके बाद और चीजों का पता चलेगा, कई ऐसे गवाह हैं जिनके द्वारा दी गई सूचना के आधार पर जांच की जा रही है, अलग अलग लोगों से पूछताछ की जा रही है।

प्रेम प्रकाश ने बताया कि यह व्यस्त बाजार की घटना है और कई सीसीटीवी के फुटेज मिले हैं जिन्हें खंगाला जा रहा है। हालांकि घटनास्थल का सीसीटीवी खराब मिला है। लेकिन इसका भी विश्लेषण किया जा रहा है कि कब तक वह चला है। फारेंसिक टीम ने कुछ सुबूत एकत्र किए हैं। साथ ही खोजी कुत्ते ने भी कुछ संकेत दिए हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि जिस तरह से इस निर्मम हत्या को अंजाम दिया गया है और अधिकारियों से बातचीत से संकेत मिला है, उससे लगता है कि इस घटना का खुलासा बहुत जल्दी ही.. दिन नहीं घंटों में हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\