विदेश की खबरें | दक्षिणी अमेरिका में आए तूफान में चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मौसम विज्ञानी ब्रायन हर्ले ने बताया कि टेक्सास, लुइसियाना, मिसिसिपी, अलबामा और जॉर्जिया में तूफान से होने वाली क्षति की कम से कम 45 रिपोर्ट हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मौसम विज्ञानी ब्रायन हर्ले ने बताया कि टेक्सास, लुइसियाना, मिसिसिपी, अलबामा और जॉर्जिया में तूफान से होने वाली क्षति की कम से कम 45 रिपोर्ट हैं।

उन्होंने बताया कि टीमें नुकसान का सर्वेक्षण करेंगी।

छुट्टियों के व्यस्त समय में आए तूफान की वजह से कुछ सड़कों पर खतरनाक हालात पैदा हो गए और साथ ही अमेरिका के कुछ सबसे व्यस्त हवाई अड्डों पर उड़ानों में देरी या उड़ानों को रद्द करना पड़ा।

फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटअवेयर' के अनुसार, रविवार दोपहर तक हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 600 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई।

ह्यूस्टन क्षेत्र में राष्ट्रीय मौसम सेवा के तूफान सर्वेक्षण दल ने पुष्टि की कि शनिवार को शहर के उत्तर और दक्षिण में कम से कम पांच बार तूफान आया जिसमें एक महिला की मौत हो गई।

ब्राजोरिया काउंटी शेरिफ कार्यालय की मैडिसन पोलस्टन ने बताया कि महिला (48) की ह्यूस्टन के दक्षिण में स्थित लिवरपूल क्षेत्र में उसके घर से लगभग 100 फुट (30 मीटर) दूर लाश मिली।

उन्होंने कहा कि महिला की मौत का सही कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका।

पोलस्टन ने बताया कि ब्राजोरिया काउंटी में चार अन्य लोगों को चोटें आई। उन्होंने कहा कि कम से कम 40 घर और इमारतें काफी क्षतिग्रस्त हो गईं।

काउंटी अधिकारी जेसन स्मिथ ने बताया कि ह्यूस्टन के उत्तर में मोंटगोमेरी काउंटी में करीब 30 घर नष्ट हो गए और करीब 50 अन्य को भारी नुकसान पहुंचा।

नॉर्थ कैरोलाइना में रविवार को एक पेड़ के पिकअप वाहन पर गिर जाने से 70 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मिसिसिपी में तूफान के कारण दो लोगों की मौत हो गई।

आपातकालीन प्रबंधन प्रवक्ता नीफा हार्डी ने बताया कि एडम्स काउंटी के नैचेज़ में शनिवार रात 18 एक वर्षीय लड़की की उसके घर पर पेड़ गिर जाने से मौत हो गई और घर में मौजूद दो अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि लोन्डेस काउंटी में एक और व्यक्ति की मौत हो गई और पूरे राज्य में कम से कम आठ लोग घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\