देश की खबरें | पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले 304 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को सुलमानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश), 14 अक्टूबर लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले 304 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को सुलमानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुलतानपुर की ओर जा रही बीएमडब्ल्यू कार को लखनऊ से आ रहे कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस और यूपीडा की टीम के साथ-साथ जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्‍य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

सूत्रों ने बताया कि कार का पंजीकरण उत्तराखंड राज्य का है। दुर्घटना हलियापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 83.750 किलोमीटर पर हुई।

जिलाधिकारी रवीश कुमार ने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान बिहार राज्य के डेहरी ओन सोन निवासी आनंद प्रकाश (35), औरंगाबाद निवासी अखिलेश सिंह (35) व दीपक कुमार (37) के रूप में हुई है जबकि चौथे मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

उल्‍लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हलियापुर थाना इलाके में भारी बरसात के बाद 83 किलोमीटर पर पांच फुट गहरा और 15 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया था, जिसमें एक कार फंस गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड