देश की खबरें | पुणे में बारिश संबंधी घटनाओं में चार लोगों की मौत, निचले इलाके जलमग्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बृहस्पतिवार को वर्षाजनित घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।

पुणे, 25 जुलाई महाराष्ट्र के पुणे में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बृहस्पतिवार को वर्षाजनित घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।

बारिश से शहर के निचले इलाकों में कई घर और कई आवासीय सोसाइटी में पानी भर गया जिसके बाद लोगों को वहां से निकाला जा रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पुणे जिले के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिले के अधिकतर इलाकों के स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है।

पुणे शहर और वेल्हा, मुलशी, भोर तालुका समेत जिलों के अन्य हिस्सों और खडकवासला के साथ कई बांधों के जलग्रहण क्षेत्रों में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है।

अधिकारियों ने बताया कि शहर में सिंहगढ़ रोड, बावधन, बानेर और डेक्कन जिमखाना जैसे निचले इलाकों में स्थित आवासीय परिसरों में पानी भर गया और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए पुणे नगर निगम (पीएमसी) के अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुणे के जिलाधिकारी सुहास दिवासे ने बताया कि खडकवासला बांध के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश को देखते हुए जलाशय से पानी छोड़ दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘खडकवासला बांध के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के कारण 35 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है...। पानी छोड़ने से मुथा नदी के किनारे कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।’’

अधिकारियों ने बताया कि पुणे में बारिश से संबंधित घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई।

जिले के अधिकारियों ने बताया कि डेक्कन इलाके में तीन लोगों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। भारी बारिश के बीच वह अपने डूबे ठेले को निकालने का प्रयास कर रहे थे।

पौड़ पुलिस थाने के निरीक्षक मनोज यादव ने बताया, ‘‘मुल्शी तहसील के तहमिनी घाट में एक भोजनालय पर भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।’’

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में लवासा क्षेत्र में भूस्खलन के बाद एक बंगले में तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है।

उन्होंने कहा, "एहतियाती उपाय के तौर पर आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को बाढ़ की आशंका वाले निचले इलाकों में तैनात किया गया है।"

उपमुख्यमंत्री और पुणे के संरक्षक मंत्री अजित पवार ने बारिश की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड