देश की खबरें | गंगोत्री राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालढांग के पास शुक्रवार को पहाड़ी से पत्थर आने के कारण एक वाहन के अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में गिर जाने की धटना में उसमें सवार चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

उत्तरकाशी, 15 सितंबर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालढांग के पास शुक्रवार को पहाड़ी से पत्थर आने के कारण एक वाहन के अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में गिर जाने की धटना में उसमें सवार चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

उत्तरकाशी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी से भटवाड़ी के द्वारी गांव जाने के दौरान शाम को हुई दुर्घटना के समय वाहन में चालक समेत छह व्यक्ति सवार थे ।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम ने हादसे का शिकार हुए लोगों को नदी से बाहर निकाला।

दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान द्वारी गांव की रहने वाली इन्द्रा देवी (51), आशा देवी (41), दुर्गा देवी (58) तथा भटवाड़ी निवासी कर्णलाल (51) के रूप में हुई है।

हादसे में द्वारी गांव के रहने वाले वाहन चालक आदित्य रावत (26) और एक अन्य लुदर सिंह (20) गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उत्तरकाशी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है ।

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने जिला अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना ओर चिकित्सकों को त्वरित उपचार करने के निर्देश दिए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू