देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में टक्कर के बाद कार में आग लगने से चार लोगों की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दुर्घटना के बाद कार में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कांकेर, 19 जुलाई छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दुर्घटना के बाद कार में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती रात लगभग सवा एक बजे जिले के आतुरगांव के करीब दुर्घटना के बाद कार में आग लगने से चार लोगों युवराज सोरी (24), हेमंत शोरी (20), सूरज उइके (19) और दीपक मरावी (19) की मौत हो गई तथा दो अन्य पृथ्वीराज सलाम (19) और प्रीतम नेताम (21) घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती देर रात जब छह युवक एक कार में सवार होकर जिले के केशकाल से कांकेर की ओर जा रहे थे तब उनकी कार आतुरगांव के करीब एक पुल के किनारे कंक्रीट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद स्पार्किंग और शार्ट सर्किट से कार में आग लग गई।

अधिकारियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें से दो व्यक्ति ही बाहर निकाल पाए और चार अन्य की कार के अंदर ही जलकर मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल और दमकल वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकल वाहन ने कुछ देर आग पर काबू पा लिया। शवों और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को कांकेर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\