देश की खबरें | उत्तर प्रदेश से पुरी जा रही बस के पलटने से चार लोगों की मौत और 30 व्यक्ति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के बालासोर जिले में उत्तर प्रदेश से आई एक पर्यटक बस के पलट जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि 30 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बालासोर, 28 सितंबर ओडिशा के बालासोर जिले में उत्तर प्रदेश से आई एक पर्यटक बस के पलट जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि 30 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार आधी रात को उस दौरान हुआ जब पुरी की ओर जा रही बस राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर महमदनगर पटना के पास सड़क से फिसलकर धान के खेत में गिर गई।

उसने बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 17 लोगों को बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य घायलों का जलेश्वर के जी. के. भट्टर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

जलेश्वर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रंजन कुमार सेठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के लगभग 57 यात्री बस में सवार थे। वे वाराणसी, गया, गंगा सागर और कोलकाता घूमने के बाद पुरी की ओर जा रहे थे, लेकिन तभी यह हादसा हो गया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बचाया गया।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, बस में सवार 14 वर्षीय बच्चे तुषार मिश्रा ने बस से सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन इस दुर्घटना में उसके पिता राजेश कुमार मिश्रा की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

उसने बताया कि चालक और कंडक्टर घटनास्थल से फरार हैं।

बालासोर जिला प्रशासन ने इस दुर्घटना के संबंध में हेल्प डेस्क परामर्श जारी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट