देश की खबरें | दिल्ली के उत्तम नगर में गोलीबारी की दो घटनाओं के सिलसिले में चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में गोलीबारी की दो घटनाओं के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 सितंबर दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में गोलीबारी की दो घटनाओं के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी की दोनों घटनाएं रविवार को एक के बाद एक हुईं। दोनों घटनाएं व्यक्तिगत रंजिश के कारण हुईं और पीड़ित और आरोपी दोनों एक दूसरे के रिश्तेदार हैं।

पुलिस ने बताया कि पहली घटना में उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में हुई, जहां चार लोगों ने एक व्यक्ति को घर के बाहर गोलियां बरसानीं शुरू कर दीं।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान पीड़ित जब्बार ने बताया कि चार लोगों- दानिश, सलमान और साजिद ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसके घर के बाहर गोलियां चलाईं।

पुलिस ने मौके से एक खाली और एक कारतूस बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने कहा, पीड़ित के बयान के आधार पर उत्तम नगर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-440, धारा-34 और शस्त्र अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी की दूसरी घटना उत्तम नगर स्थित मछली बाजार के पास हुई।

पुलिस ने कहा, उन्हें फोन पर गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सलमान ने शहजादा पर गोलियां बरसाई थीं। जांच के दौरान आरोपी सलमान और दानिश खान को गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''बाद में, तरुण (21) और साजिद (23) को भी पकड़ा गया। दोनों मामलों के संबंध में जांच जारी है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट