ओखला में एक कंपनी में चोरी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान राजेश (20), राम बाबू (20), चंदन (22) और शिवम (18) के रूप में हुई है, सभी ओखला फेज-1 के तेहखंड के रहने वाले हैं।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई लॉकडाउन के बीच, दक्षिण-पूर्व दिल्ली के ओखला फेज-1 में एक कंपनी में चोरी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान राजेश (20), राम बाबू (20), चंदन (22) और शिवम (18) के रूप में हुई है, सभी ओखला फेज-1 के तेहखंड के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से 187 आई-फोन, 90 टैबलेट, आठ आई-पैड और 37 अन्य मोबाइल फोन बरामद किए गए।

ओखला फेज-1 में रीब्वॉइट्स सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अंशुमान साहा ने पांच मई को पुलिस को मामले की सूचना दी।

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, कंपनी अन्य कंपनियों से पुराने मोबाइल फोन, टैबलेट और आई-पैड प्राप्त करती है और बाजार में फिर से उसे बेचने के लिए उन्हें रिबूट करती है।

साहा ने 23 मार्च को लॉकडाउन के कारण अपनी कंपनी को बंद कर दिया था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आरपी मीणा ने कहा, ‘‘चार मई को, जब उन्होंने अपनी कंपनी का दौरा किया, तो उन्होंने पाया कि कंपनी की खिड़कियों की ग्रिल और अलमारी टूटी हुई हैं और बड़ी संख्या में टैबलेट, मोबाइल फोन, लैपटॉप, आई-पैड चोरी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान, पुलिस टीम ने इंदिरा कल्याण विहार, गोला कुआँ और तेहखंड के जेजे कॉलोनी का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि छह मई को सभी चार लोगों को गोला कुआँ तेहखंड के पास एक सुनसान फैक्टरी से गिरफ्तार किया गया जब वे भागने की कोशिश कर रहे थे। उस दौरान झड़प भी हुई, जिसमें हेड कांस्टेबल विनोद को चोटें लगी हैं।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ करने पर, चारों आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है।

कृष्ण माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी