देश की खबरें | ओडिशा के भद्रक में पूर्व सरपंच की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के भद्रक जिले में पुलिस ने बंधगैन पंचायत के पूर्व सरपंच की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भद्रक, 22 नवंबर ओडिशा के भद्रक जिले में पुलिस ने बंधगैन पंचायत के पूर्व सरपंच की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भद्रक ग्रामीण पुलिस ने एक सप्ताह की जांच के बाद बृस्पतिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों ने पूर्व सरपंच चितरंजन राउत की हत्या की साजिश रची और 12 नवंबर की रात वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने कथित आरोपियों की पहचान विद्युत साहू, सरोज साहू, बादल सामल और प्रशांत राउत के रूप में की है। ये सभी बंधगैन गांव के ही निवासी हैं।

जांच में पुलिस को पता चला कि विद्युत ने पूर्व सरपंच की हत्या के लिए दो माह पहले सामल से संपर्क किया और तय हुआ कि हत्या के बदले वह सामल को ढाई लाख रुपये देगा। पुलिस ने बताया कि उसने सामल को 40,000 रुपये पहले ही दे दिए।

भद्रक ग्रामीण पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अमिताभ दास ने बताया कि सामल ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर साजिश रची और वारदत को अंजाम दिया। दास ने बताया कि उन्होंने चितरंजन राउत को एक पार्टी में आमंत्रित किया और 12 नवंबर की रात उन्होंने साथ में शराब पी।

थाना प्रभारी ने बताया कि नशे की हालत में जब राउत घर लौट रहा था तो चारों ने घातक हथियारों से उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि संदेह है कि संभवत: कारोबार के कारण रंजिश के चलते राउत की हत्या की गई। दास ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू और मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\