देश की खबरें | क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह में कथित तौर पर शामिल चार लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 10 अगस्त मुंबई पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह में कथित तौर पर शामिल चार लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी साजिद खान (22), समीर खान (24), परवेज खान (25) और नदीम चौधरी (21) को हाल ही में दिल्ली के महरौली इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि मई को एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपियों में से एक ने बैंक अधिकारी बनकर उससे फोन पर संपर्क किया और उसके क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने का झांसा दिया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता से एक वेबसाइट पर बैंक विवरण भरने को कहा गया और विवरण का उपयोग करके आरोपी ने उसके मोबाइल फोन तक पहुंच बनाई तथा उसके खाते से 91,000 रुपये निकाल लिए।

उन्होंने बताया कि कालाचौकी पुलिस के साइबर और अपराध जांच दस्ते ने अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड और बैंक लेनदेन ब्योरे का विश्लेषण किया तथा बैंक से संपर्क कर उस एटीएम का पता लगाया जहां से आरोपियों ने पैसे निकाले थे।

अधिकारी ने बताया कि साजिद का छतरपुर में स्थानीय पुलिस की मदद से पता लगाया गया और उसे पकड़ लिया गया, जिसके बाद अन्य को भी गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट