जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपये में चार पैसे की तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी निधियों की ओर से निरंतर निवेश होने से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई तथा स्थानीय विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 73.54 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 22 अक्टूबर विदेशी निधियों की ओर से निरंतर निवेश होने से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई तथा स्थानीय विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 73.54 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।
यह भी पढ़े | तल्खियां भुलाकर बच्चे के अपहरण की गुत्थी सुलझाने के लिये साथ आई महाराष्ट्र और बिहार पुलिस.
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान रुपया 73.77 रुपये प्रति डॉलर पर कमजोर खुला, लेकिन उसकी हानि पर रोक लग गया तथा कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर चार पैसे की तेजी दर्शाती 73.54 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।
कारोबार के दौरान, रुपये ने 73.53 के दिन के उच्च स्तर और 73.78 रुपये के निम्न स्तर को छुआ। बुधवार को यह 73.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और उन्होंने बुधवार को 2,108.48 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में घट-बढ़ को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 92.73 हो गया।
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.46 प्रतिशत घटकर 41.92 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)