जरुरी जानकारी | 2023 में पांच में चार भारतीय पेशेवर नौकरी बदलने को तैयार: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस साल पांच में से चार भारतीय पेशेवर नौकरी बदलने पर विचार कर रहे हैं। वे विशेष रूप से उन पदों में रुचि रखते हैं जो अच्छे भुगतान के साथ-साथ महत्वपूर्ण कार्य-जीवन संतुलन और लचीलेपन की गुंजाइश देते हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 18 जनवरी इस साल पांच में से चार भारतीय पेशेवर नौकरी बदलने पर विचार कर रहे हैं। वे विशेष रूप से उन पदों में रुचि रखते हैं जो अच्छे भुगतान के साथ-साथ महत्वपूर्ण कार्य-जीवन संतुलन और लचीलेपन की गुंजाइश देते हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

पेशेवर सामाजिक नेटवर्क सेवा 'लिंक्डइन' के 'आर्थिक ग्राफ' के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर, 2021 की तुलना में पिछले महीने यानी दिसंबर, 2022 में भारत में नियुक्ति स्तर 23 प्रतिशत धीमा रहा।

रिपोर्ट के अनुसार, "देश में इस साल पांच में से चार यानी 80 प्रतिशत पेशेवर नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं।

उपभोक्ता अनुसंधान ने 30 नवंबर, 2022 और दो दिसंबर, 2022 के बीच 18 साल या उससे अधिक उम्र के 2,007 कर्मचारियों पर अध्ययन किया।

रिपोर्ट के अनुसार, 45-54 आयु वर्ग के 64 प्रतिशत की तुलना में 18-24 आयु वर्ग के 88 प्रतिशत पेशेवर नौकरी बदलने पर विचार कर रहे हैं।

लिंक्डइन करियर विशेषज्ञ और लिंक्डइन इंडिया की संपादकीय प्रमुख नीरजिता बनर्जी ने कहा, '' भारतीय कार्यबल चुनौतीपूर्ण आर्थिक स्थितियों के बावजूद आगे बढ़ने के लिए अपनी क्षमताओं पर भरोसा कर रहे हैं। यह स्पष्ट है कि महामारी के बाद से पेशेवरों ने लचीलेपन को महत्व दिया है, और हम इसे आगामी वर्ष के लिए उनके नजरिये में देख सकते हैं।''

बनर्जी ने आगे कहा कि पेशेवर आदर्श भूमिका के लिए प्रयास कर रहे हैं, जहां सही वेतन मिले और कार्य-जीवन संतुलन हो।

रिया पाण्डेय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट