देश की खबरें | बरेली में दो महिलाओं समेत चार अफीम तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की विशारतगंज थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब आठ लाख रुपये कीमत का मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बरेली (उत्तर प्रदेश), तीन मई जिले की विशारतगंज थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब आठ लाख रुपये कीमत का मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 3.60 किलोग्राम अफीम बरामद की है जिसकी कीमत लगभग आठ लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि पांच स्मार्टफोन भी बरामद हुए हैं।

विशारतगंज थाना के प्रभारी शितांशु शर्मा ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विशारतगंज थाना पुलिस ने बुधवार को अखा मोड़ के पास रामगंगा पुल के किनारे संदिग्ध अवस्था में छुपे शहजिल अंसारी, मो. उवेश, सोनिया (20) तथा हुसैन बानो को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 3.60 किलोगाम अवैध अफीम, 6,910 रुपये नकद और पांच स्मार्टफोन बरामद हुए हैं।

थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि बरामद सभी मोबाइल सर्विलांस पर लगाए जा रहे हैं ताकि उनकी मदद से पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Dream11 Prediction: शारजाह में आज अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स