विदेश की खबरें | पाकिस्तान में पोलियो के चार नये मामले सामने आए, इस साल कुल मामलों की संख्या बढ़कर 37 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में पोलियो वायरस संक्रमण के चार नये मामले सामने आए और इसके साथ ही इस साल राष्ट्रीय स्तर पर पोलियो संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 37 हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 19 अक्टूबर पाकिस्तान में पोलियो वायरस संक्रमण के चार नये मामले सामने आए और इसके साथ ही इस साल राष्ट्रीय स्तर पर पोलियो संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 37 हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

डॉन अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, इस्लामाबाद के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान में पोलियो उन्मूलन के लिए क्षेत्रीय संदर्भ प्रयोगशाला ने शुक्रवार को बलूचिस्तान के तीन बच्चों और खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) के एक बच्चे में पोलियो वायरस टाइप-1 (डब्ल्यूपीवी 1) पाए जाने की पुष्टि की।

पोलियो उन्मूलन के लिए क्षेत्रीय संदर्भ प्रयोगशाला के एक अधिकारी के अनुसार, पोलियो वायरस से प्रभावित बच्चों में पिशिन की एक लड़की, बलूचिस्तान के चमन और नोशकी के दो लड़के तथा केपी के लक्की मरवत जिले की एक लड़की शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि इस साल अब तक पूरे पाकिस्तान में पाए गए 37 मामलों में से 20 बलूचिस्तान से, 10 सिंध से, पांच केपी से और एक-एक पंजाब और इस्लामाबाद से सामने आए हैं।

उन्होंने खुलासा किया, ‘‘मामलों की आनुवंशिक अनुक्रमण प्रक्रिया चल रही है।’’

डॉन के अनुसार, 28 अक्टूबर को एक राष्ट्रव्यापी पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें पांच साल से कम उम्र के साढ़े चार करोड़ से अधिक बच्चों को लकवाग्रस्त पोलियो के खिलाफ टीका लगाया जाएगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पाकिस्तान और अफगानिस्तान दुनिया के एकमात्र ऐसे देश हैं, जहां पोलियो स्थानिक बना हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड