कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले सामने आए

अधिकारियों ने बताया, ‘‘ चार नए सभी मामले कश्मीर से हैं।’’ उन्होंने बताया कि इन मरीजों की जांच रिपोर्ट रविवार रात में आई है।

जमात

श्रीनगर, 20 अप्रैल जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से संक्रमण के चार नए मामले आने के साथ ही केंद्र शासित क्षेत्र में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 354 तक पहुंच गई है।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘ चार नए सभी मामले कश्मीर से हैं।’’ उन्होंने बताया कि इन मरीजों की जांच रिपोर्ट रविवार रात में आई है।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से तीन बांदीपुरा और एक बारामूला से है।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या 354 तक बढ़ गई है जिनमें से 55 जम्मू से है जबकि 299 कश्मीर से है। अब तक यहां पांच लोगों की मौत हो गई है और 56 स्वस्थ हुए हैं।

केंद्र शासित क्षेत्र में 61,000 से ज्यादा लोग निगरानी में या तो सरकारी पृथक केंद्र में हैं या फिर घर में हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में लोगों की आवाजाही पर 33वें दिन भी प्रतिबंध बरकरार है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने घाटी के ज्यादातर स्थानों पर मुख्य सड़कों को बंद कर रखा है और अवरोधक लगाए हुए हैं। सिर्फ वैध पास रखने वाले लोगों को ही आगे बढ़ने की मंजूरी है।

घाटी में 83 रेड जोन हैं और इन क्षेत्रों में अगर कोई नया मामला सामने नहीं आता है तो ये क्षेत्र 42 दिन तक इसी श्रेणी में रहेंगे। घाटी में जांच की दर बढ़ा दी गई है क्योंकि केंद्र से 9600 त्वरित जांच किट मिले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट