देश की खबरें | बीजापुर में मुठभेड़ के दौरान चार नक्सली ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बीजापुर, 26 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोमरा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों को मार गिराया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि पोमरा और हल्लूरगांव के जंगल में नक्सलियों की संभागीय समिति के सदस्य मोहन कड़ती, सुमित्रा, माटवाड़ा, एलओएस कमांडर रमेश और लगभग 40 अन्य माओवादी मौजूद हैं।

सूचना के बाद डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी), विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को गस्त के लिए रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे जब सुरक्षा बल के जवान पोमरा गांव के जंगल में पहुंचे तब नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि लगभग 15 मिनट तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तो वहां से दो महिला समेत चार नक्सलियों का शव मिला। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दो रायफल समेत अन्य हथियार बरामद किये गये हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को प्रशासन ने किया जमींदोज

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match M Chinnaswamy Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े