देश की खबरें | तीन इनामी माओवादियों समेत चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के सुकमा और कोंडागांव जिले में तीन इनामी माओवादियों समेत चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सुकमा/कोंडागांव, 18 मार्च छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के सुकमा और कोंडागांव जिले में तीन इनामी माओवादियों समेत चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुकमा जिले में तीन नक्सलियों ने तथा कोंडागांव जिले में एक नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया कि सुकमा जिले में तीन नक्सलियों --मड़कम एर्रा बाबू (26), मड़कम हड़मा (41) और सोडी देवा (35) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली मड़कम एर्रा चेतना नाट्य मंडली का अध्यक्ष तथा मड़कम हड़मा दंडाकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का अध्यक्ष है और दोनों के सर पर दो-दो लाख रुपये का इनाम है।

उन्होंने बताया कि इसी तरह कोंडागांव जिले में बारसूर एलओएस में पार्टी सदस्य के रूप में कार्यरत नक्सली राजमन होड़ी (36) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली राजमन के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ सड़क को नुकसान पहुंचाने, नक्सली बैनर पोस्टर लगाने समेत विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों की अमानवीय, आधारहीन विचारधारा और बाहरी नक्सलियों के भेदभाव से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत नियमानुसार सहायता राशि और अन्य सुविधाएं दी जाएगी।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\